खबर के अनुसार बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति 75 फीसदी से कम रहने उन्हें आगामी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसको लेकर सभी संस्थानों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
बता दें की बिहार में बहुत से छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जो राज्य के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नामांकन लेने के बाद वो क्लास करने नहीं आते हैं। विभाग ने अब साफ कर दिया हैं जिन छात्रों की उपस्थिति 75 फीसदी से कम रहती है, उन्हें एग्जाम से वंचित कर दिया जायेगा।
विभाग के सचिव लोकेश कुमार ने राज्य के सभी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों -प्रभारी प्रचार्यों को इस सन्दर्भ में सोमवार को पत्र भेज दिया हैं। साथ ही साथ इस नियम को संस्थानों में सख्ती के साथ लागू करने के भी निर्देश दिए हैं।

0 comments:
Post a Comment