भोजपुर, बक्सर समेत पूरे बिहार के मध्य विद्यालयों में बंपर भर्ती

न्यूज डेस्क: भोजपुर, बक्सर समेत पूरे बिहार के मध्य विद्यालयों में बंपर भर्ती होने वाली हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यह भर्ती 29 हजार सरकारी मध्य विद्यालयों में कक्षा छ से आठ के 31 हजार 982 शिक्षकों के पदों पर होगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। 

खबर के अनुसार इन पदों पर भर्ती को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा अक्टूबर महीने में नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। इसके बाद इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया जायेगा। शिक्षा विभाग द्वारा सभी 38 जिलों को पद भी बांटे गए हैं।

बता दें की कक्षा छह से आठ के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा एग्जाम लिया जायेगा। इस एग्जाम के माध्यम से ही भर्ती की जाएगी। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया के तहत महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जायेगा। 

जानें किस जिले में कितने पद। 

गया जिले में 1,552 पद, मुजफ्फरपुर जिले को 1,534 पद।

बांका में 935, बेगूसराय में 824 और भागलपुर में 977 पद। 

पश्चिम चंपारण में 998 पद, अररिया में 695, अरवल में 229 पद।

शिवहर में 206, सीतामढ़ी में 986, सिवान में 956, सुपौल में 687 पद।

पूर्वी चंपारण को 1,464 पद, पटना में 1,269 पद और सारण में 1,166 पद। 

औरंगाबाद में 1,123, मधुबनी में 1,111, समस्तीपुर में 1,094 और वैशाली में 1,064 पद।

भोजपुर में 893, बक्सर में 516, दरभंगा में 995, गोपालगंज में 752,जमुई में 932 और जहानाबाद में 388 पद। 

कैमूर में 652, कटिहार में 794, खगड़िया में 566, किशनगंज में 655, लखीसराय में 322 और मधेपुरा में 809 पद।

मुंगेर में 518, नालंदा में 914, नवादा में 768, पूर्णिया में 931, रोहतास में 884, सहरसा में 564 और शेखपुरा में 259 पद।

0 comments:

Post a Comment