खबर के अनुसार आज यानि की मंगलवार को अरावली, पंचमहल, खेड़ा, दाहोद, महिसागर, बनासकांठा और साबरकांठा में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती हैं। इसके लिए मौसम विभाग के द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया हैं।
वहीं जूनागढ़, पोरबंदर और गिर सोमनाथ में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। जबकि अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, महेसाणा, पाटण, आनंद, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, देवभूमि द्वारका, जामनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, राजकोट, अमरेली, बोटाद, भावनगर, कच्छ और दीव में कुछ स्थान पर मध्यम तो कुछ स्थान पर हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के साथ साथ गुजरात में हो रही भारी बारिश से गुजरात के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं वहीं कई नदियां भी उफान पर हैं, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। आज भी कई जिलों में भारी बारिश हो सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment