खबर के अनुसार बिहार में भाईयों के बीच ज्यादातर आपसी सहमति के साथ पुश्तैनी जमीन का बंटवारा होता हैं। लेकिन बंटवारे के बाद कई लोग जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराते हैं, जिसके कारण भविष्य में भाईयों के बीच विवाद जन्म ले लेता हैं।
आपको बता दें की बिहार के सभी जिलों में जमीन बंटवारे को लेकर विवाद देखने को मिलता हैं। ये विवाद कभी-कभी हिंसक बन जाता हैं। इसी को खत्म करने के लिए सरकार ने पुश्तैनी जमीन के रजिस्ट्री को फ्री में करने का प्रवधान बनाया हैं।
ऐसे कराये रजिस्ट्री।
1 .सबसे पहले पुश्तैनी जमीन का बंटवारा करें।
2 .बंटवारा के दौरान आप पंचनामा जरूर बनाये।
3 .अब आपके हिस्से में जो पुश्तैनी जमीन आई हैं, उसकी रजिस्ट्री अपने नाम से करा लें।
4 .इस जमीन की रजिस्ट्री कराने में मात्र 100 रुपये का खर्च आएगा और ये जमीन आपके नाम हो जाएगी। इस जमीन पर कभी कोई दावा नहीं कर सकेगा।

0 comments:
Post a Comment