गांधीनगर : गुजरात में कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी

गांधीनगर : गुजरात में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत समेत सभी शहरों में लोग भगवान कृष्ण से संबंधित चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन लोगों के मन में ये कन्फ्यूजन है की इस बार कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी।

खबर के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस दिन श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का पूजन होता है और लोग बड़े धूम-धाम के साथ रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को सेलिब्रेट करते हैं। 

गुजरात में कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि : बता दें की गृहस्थ जीवन वाले 6 सितंबर को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। जबकि मथुरा में भी जन्माष्टमी 6 सितंबर को ही मनाई जाएगी। वहीं वैष्णव संप्रदाय में 07 सिंतबर को जन्माष्टमी मनाया जायेगा। 

कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त : कृष्ण जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 6 सिंतबर 2023 को रात 11 :47 मिनट से 12:42 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में कृष्ण जी की पूजा करने का विशेष योग हैं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी और कान्हा की कृपा बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment