दिवाली पर मुंबई से गोरखपुर का विमान किराया 17 हजार के पार

न्यूज डेस्क: इस साल दिवाली का त्यौहार 12 नवंबर को मनाया जायेगा। ऐसे में अगर आप दिवाली पर मुंबई से गोरखपुर जाना चाहते हैं तो आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। क्यों की दिवाली पर मुंबई से गोरखपुर का विमान किराया 17 हजार के पार चला गया हैं। 

खबर के अनुसार दिवाली के समय मुंबई से गोरखपुर आने वाली ज्यादातर ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही हैं, लोगों को ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा हैं। ऐसे में लोग फ्लाइट का टिकट बुक कर रहे हैं। जिससे इस रूट्स पर फ्लाइट टिकट की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही हैं।

बता दें की मुंबई से गोरखपुर के लिए इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन संचालित की जाती हैं। 11 नवंबर को मुंबई से गोरखपुर का टिकट किराया 17659 रुपया हो गया हैं। इसकी कीमतों में और भी वृद्धि होने की संभावना दिखाई दे रही हैं। 

जानकार बताते हैं की हर साल दिवाली के मौके पर मुंबई-गोरखपुर फ्लाइट की कीमत तीन गुना से भी ज्यादा हो जाती हैं। इस साल भी इसकी कीमत 20 हजार को पार कर सकती हैं। क्यों की अभी दिवाली में दो महीने का समय बचा हुआ हैं। 

मुंबई से गोरखपुर का किराया 11 नंबर 2023 को : 17659 रुपया।

0 comments:

Post a Comment