खबर के अनुसार दिवाली के मौके पर पुणे, मुंबई, अहमदाबाद से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही हैं। लोग अभी से ट्रेन का टिकट बुक कर रहे हैं, जिससे इस रूट्स पर ट्रेन टिकट मिलना मुश्किल हो गया हैं। ऐसे में लोग अब फ्लाइट का टिकट बुक कर रहे हैं।
बता दें की फ्लाइट की लगातार हो रही टिकट बुकिंग से हर दिन विमान का किराया बढ़ रहा हैं। पुणे से वाराणसी का किराया 17 हजार के पार चला गया हैं। जबकि मुंबई और अहमदाबाद से भी वाराणसी का विमान किराया दोगुना हो गया हैं।
दिवाली पर पुणे, मुंबई, अहमदाबाद से वाराणसी का किराया दोगुना?
पुणे से वाराणसी का किराया 10 नवंबर को : 17158 रुपया।
मुंबई से वाराणसी का किराया 10 नवंबर को : 14213 रुपया।
अहमदाबाद से वाराणसी का किराया 10 नवंबर को : 14513 रुपया।
नोट : बता दें की ये किराया इंडिगो फ्लाइट का हैं। आप इंडिगो की वेबसाइट https://www.goindigo.in/ पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment