बिहार के पटना, बक्सर, भागलपुर समेत सभी जिलों में डेंगू का अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, बक्सर, भागलपुर समेत सभी जिलों में डेंगू का अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों को मच्छरों से सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।

खबर के अनुसार पटना में शनिवार काे डेंगू के 8 मरीज मिले हैं। ये बांकीपुर, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र और बख्तियारपुर के हैं। जबकि बिहार के भागलपुर में अबतक डेंगू के दर्जनों मरीज मिल चुके हैं। वहीं अन्य कई जिलों में भी डेंगू के मामले सामने आये हैं। 

बता दें की बारिश के मौसम में जलजमाव के कारण मच्छर जनित रोगों का प्रकोप बढ़ने की संभावना हैं। इसी को दिन में रखते हुए बक्सर जिला स्वास्थ्य समिति अलर्ट मोड पर हैं। साथ ही जलजमाव वाले इलाकों में लोगों को मच्छरों के प्रबंधन की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। 

डॉक्टरों की मानें तो दर्द, उल्टी, बुखार, आंखों के पीछे दर्द होना डेंगू के विशेष लक्षण हैं। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी परेशानी होती हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। साथ ही साथ डेंगू की जांच भी करानी चाहिए, ताकि इस परेशानी से बचा जा सकें।

डेंगू से बचने के उपाय। 

सोते समय मच्छरदानी का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। 

मच्छरों को दूर रखने वाले क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है।

गर्भवती महिला तथा बच्चे को पूरे बांह वाले कपड़े पहनने की सलाह दी है। 

अपने आस-पास बारिश का पानी जमने न दें और कूलर के पानी को बदलते रहें।

बता दें की डेंगू एडिज मच्छर के काटने से होता है। ये मच्छर सूरज निकलने के दो घंटा बाद और सूरज डूबने के दो घंटा पहले ज्यादा सक्रिय होते हैं।

0 comments:

Post a Comment