अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि यात्रियों की इसकी जानकारी मिल सके।

खबर के अनुसार उत्तर रेलवे के वाराणसी यार्ड रिमॉडलिंग के नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य को ध्यान में रखते हुए रेलवे के द्वारा कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किये गए हैं। जबकि कुछ ट्रेनों के परिचालन को रद्द करने का भी फैसला किया गया हैं। 

अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी?

ट्रेन नंबर 19167 : अहमदाबाद-वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस 11, 12, 14, 16, 18, 19, 21, 23, 25, 26, 28 और 30 सितंबर और 2, 3, 5, 7, 9, 10, 12 और 14 अक्टूबर, 2023  को परिवर्तित मार्ग शाहगंज जं.-मऊ जं.-वाराणसी सिटी के रास्ते चलेगी।

ट्रेन नंबर 19168 : वाराणसी सिटी- अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22, 24, 26, 28 और 29 सितंबर और 1, 3, 5, 6, 8, 10, 12, 13 और 15 अक्टूबर 2023 को परिवर्तित मार्ग शाहगंज जं.-मऊ जं.-वाराणसी सिटी के रास्ते चलेगी।

0 comments:

Post a Comment