बक्सर : बिहार में 3 दिनों तक अच्छी बारिश के आसार

बक्सर : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में मानसून का सिस्टम एक्टिव हो गया हैं। जिससे अगले तीन दिनों तक कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ जिलों में वज्रपात के भी आसार हैं। 

खबर के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के दक्षिणी भाग के अनेक स्थानों और उत्तरी भाग के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की भी अपील की हैं।

बता दें की बिहार के भागलपुर, गया, कैमूर और रोहतास जिले में अति भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई हैं। इसके अलावा सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं बक्सर समेत कुछ जिलों में एक दो स्थान पर हल्की बारिश हो सकती हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 24 घंटे के दौरान राज्य भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता रहेगी। जिससे कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। जबकि कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

0 comments:

Post a Comment