खबर के अनुसार भावनगर टर्मिनस रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए 04 सितंबर 2023 से इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।
जोधपुर के रास्ते चलेगी भावनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन?
ट्रेन नंबर 19271 : भावनगर - हरिद्वार साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 04 सितंबर 2023 से प्रत्येक सोमवार को भावनगर टर्मिनस स्टेशन से रात्रि 20.20 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को प्रातः 03.40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 19272 : हरिद्वार-भावनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 06 सितंबर 2023 से प्रत्येक बुधवार को हरिद्वार से प्रातः 05.00 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को दोपहर 12.45 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।
इस ट्रेन का स्टॉपेज : यह ट्रेन भावनगर परा, सिहोर, धोला, बोटाद लींबडी, सुरेन्द्रनगर गेट, विरमगाम, महेसाणा, पाटन, भीलडी जं., धनेरा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान जालोर, मोकलसर, समदड़ी जंक्शन, जोधपुर, डेगाना जंक्शन, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़ जं., चूरू जं., सादुलपुर जं., हिसार जंक्शन, जाखल जंक्शन, सुनाम उधम सिंह वाला, धूरी जंक्शन, पटियाला, राजपुरा जं., अम्बाला कैंट जं., सहारनपुर जं, रुड़की स्टेशनों पर रूकेगी।

0 comments:
Post a Comment