खबर के अनुसार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने राज्य के कई जिलों में लंपी के संग्रहित नमूनो को जांच के लिए भोपाल और कोलकाता भेजा था। बता दें की जांच के दौरान राज्य के कई जिलों में इस वायरस की पुष्टि हुई हैं। जिससे विभाग की चिंता बढ़ गई हैं।
बता दें की बिहार के पटना, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, नवादा, गया, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, कैमूर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, सुपौल, बेगूसराय आदि जिलों में लंपी के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। इन जिलों में इस वायरस की पुष्टि हुई हैं।
पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने लक्षण के आधार बचाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया हैं। अगर किसी पशु को लंपी बीमारी होती हैं तो घबराना नहीं चाहिए, बल्कि पशु चिकित्सकों से सलाह लेनी चाहिए।
.png)
0 comments:
Post a Comment