खबर के अनुसार जमुई के लक्ष्मीपुर अंचल में सतलज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के द्वारा 500 एकड़ जमीन के विरुद्ध 231 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री पूरी कर ली गई हैं। साथ ही साथ इस जगह पर 75 मेगावाट सोलर पावर प्लांट के लिए निविदा जारी की गई है।
वहीं बिहार के बांका में 300 एकड़ जमीन के विरुद्ध चकाई के गढ़ीतेलवा में 225 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं। बता दें की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए निविदा निकाली जाएगी।
बांका में 75 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट लगाने को लेकर तीन मौजा डिबिटार, आहरडीह और गढ़ीतेलवा मौजा में प्लेट बिछाने को जगह चिह्नित की गयी हैं। बहुत जल्द इसकी प्रक्रिया को पूरा किया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment