खबर के अनुसार समेकित मुर्गी विकास योजना के तहत लेयर मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय वर्ष 2023 -24 में लेयर फार्म की स्थापना हेतु आवेदन मांगे गए हैं। आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।
कितना मिलेगा अनुदान : सामान्य जाति के लोगों को 10 हजार की मुर्गी फॉर्म लेयर की क्षमता वाले फॉर्म हेतु 30 लाख रुपये, जबकि 05 हजार की मुर्गी फॉर्म लेयर की क्षमता वाले फॉर्म हेतु 14.55 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं अनुसूचित जाति और अनसुचित जनजाति के लोगों को 10 हजार की मुर्गी फॉर्म लेयर की क्षमता वाले फॉर्म हेतु 40 लाख रुपये, जबकि 05 हजार की मुर्गी फॉर्म लेयर की क्षमता वाले फॉर्म हेतु 19.40 लाख रुपये मिलेंगे। इसका लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।
ऐसे करें आवेदन : आप आधिकारिक वेबसाइट https://poultry2023.dreamline.in/ पर जा कर 15 सितंबर तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment