खबर के अनुसार शिक्षा विभाग ने 29 अगस्त को पत्र जारी करते हुए रक्षाबंधन, हरितालिका तीज, जिउतिया, विश्वकर्मा पूजा, जन्माष्टमी, भाई दूज, गुरु नानक जयंती जैसे कई त्योहारों पर छुट्टियां रद्द कर दी थी। साथ ही साथ दीपावली, दशहरा और छठ की छुट्टियों में भी कटौती की थी।
बता दें की शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद शिक्षक इससे काफी नाराज थे। वहीं शिक्षक संघ ने 5 सितंबर को प्रतिशोध दिवस मनाने का ऐलान किया था। शिक्षकों के विरोध को देखते हुए शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले ही छुट्टी की कटौती का फैसला वापस ले लिया हैं।
छुट्टियों में कटौती का फैसला वापस लेने के बाद शिक्षक संघ का कहना है कि यह आदेश वापस लेना शिक्षक संघों द्वारा एकजुट होकर घोषणा किए गए विरोध प्रदर्शन की सफलता है। हम सरकार की मनमानी का हमेशा विरोध करते रहेंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment