बिहार के बक्सर में बनेगा वन विभाग का कार्यालय

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर में वन विभाग का नया कार्यालय बनाया जायेगा। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। साथ ही साथ विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव भी मांगे हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के बक्सर में वन विभाग का कार्यालय नहीं हैं, अभी तक आरा जिला के तहत बक्सर के वनक्षेत्रों के कार्य को संचालित किया जाता है। लेकिन विभाग ने अब बक्सर में ही वन विभाग का कार्यालय बनाने की योजना तैयार की हैं। 

बता दें की वर्तमान में आरा कार्यालय से रिपोर्ट आने के बाद ही बक्सर के वनक्षेत्रों के कार्य को किया जाता हैं। जिसके कारण कोई भी कार्य करने में काफी समय लग जाता हैं। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब बक्सर को ही वन प्रमंडल बनाया जायेगा और यहां डीएफओ खुद बैठने लगेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेजप्रताप यादव की हुई बैठक में इसको लेकर फैसला कर लिया गया हैं। साथ ही साथ विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया गया हैं। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू होगी।

0 comments:

Post a Comment