खबर के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच इंटरव्यू संचालित करेगा। इसको लेकर आयोग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं।
आपको बता दें की इस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए इंटरव्यू की तिथि से एक सप्ताह पहले बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर इंटरव्यू पत्र जारी किया जायेगा। इस पत्र के माध्यम से ही आपको इंटरव्यू देने की इजाजत मिलेगी।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे इंटरव्यू पत्र।
1 .आपको सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा।
2 .वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जा कर इंटरव्यू लिंक पर क्लिक करना होगा।
3 .इसके बाद आप अपना रोल नंबर डालकर इंटरव्यू पत्र को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल सकेंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment