खबर के अनुसार 6 सितंबर से हिंडन से लुधियाना के लिए विमान सेवा बहाल होगी। इस शुरूआती उड़ान में केंद्रीय शहरी राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इस रूट्स पर विमान के संचालन से लोगों का आवागवन सुगम होगा।
बता दें की सांसद अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा है की कि यह फ्लाइट सोमवार से शुक्रवार सप्ताह में 5 दिन चलेगी। जबकि अक्तूबर से अंत से पूरे सप्ताह के लिए चलने लगेगी। इसको लेकर विमान कंपनियों के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
विमान का टाइमटेबल : 6 सितंबर सुबह 9.25 बजे विमान हिंडन घरेलू हवाई अड्डे से उड़ान भरेगी और 10.50 बजे पर साहनेवाल पहुंचेगी। वापसी में विमान साहनेवाल से सुबह 11.10 बजे पर रवाना होगी और 12.25 बजे पर हिंडन पहुंचेगी।
विमान का किराया : शुरूआती किराया किराया 3148 रुपए होगा।

0 comments:
Post a Comment