अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत समेत सभी जिलों में डेंगू का अलर्ट

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत समेत सभी जिलों में डेंगू का अलर्ट जारी किया गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों के अंदर राज्य के अलग-अलग जिलों में डेंगू मरीज की पुष्टि हुई हैं। जिसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार डेंगू के सबसे ज्यादा मामले अहमदाबाद शहर में सामने आये हैं। अगस्त महीने में यहां डेंगू के करीब 600 मरीज मिले थें। जबकि अन्य कई शहरों में भी डेंगू मिलने की पुष्टि हुई हैं, ऐसे में लोगों को डेंगू से सावधान रहने की जरूरत हैं। 

अहमदाबाद के फिजिशियन डॉ. प्रवीण गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा है की डेंगू एक वायरल बुखार है जो मच्छरों के काटने से होता हैं। इससे अचानक तेज बुखार आना, सिर, जोड़ों और मांसपेशियों के अलावा आंखों के पीछे के भाग में दर्द, उल्टी, थकान जैसे समस्या होती हैं।

डॉ. गर्ग के अनुसार डेंगू का बुखार सामान्यत: 4 से 5 दिन तक रह सकता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को तेज बुखार की समस्या होती हैं तो उसे डेंगू की जांच करानी चाहिए। साथ ही साथ डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, ताकि इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।

ऐसे करें डेंगू से बचाव। 

सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। 

मच्छरों को घर में बिल्कुल न आने दें।

डेंगू का बुखार मच्छर काटने से फैलता है इसलिए घर के आसपास पानी को इकट्ठा न होने दें। 

घर के आसपास नाली और घर में रखे कूलर और खुले में रखे टायर व पुराने बर्तन आदि में पानी का जमावड़ा न होने दें। 

0 comments:

Post a Comment