पंजाब के लुधियाना में खुला देश का तीसरा 'डॉग पार्क'

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के लुधियाना में देश का तीसरा 'डॉग पार्क' खोला गया हैं। यह पार्क लुधियाना के भाई रणधीर सिंह नगर के ब्लॉक-डी में स्थापित किया गया है।

खबर के अनुसार इससे पहले 2 डॉग पार्क मुंबई में और हैदराबाद शहर में स्थापित किये गए हैं। इस पार्क के स्थापना होने से पालतू जानवरों और कुत्ते प्रेमियों के लिए काफी फायदा होगा। लोगों को इस पार्क में कई तरह की आधुनिक सुविधा मिलेगी। 

आपको बता दें की यहां कुत्तों को अपने कौशल विकसित करने और मानसिक/शारीरिक रूप से सक्रिय रहने में मदद मिलेगी। साथ ही साथ इस पार्क में कुत्तों को मेलजोल बढ़ाने, व्यायाम करने और स्वतंत्र रूप से खेलने की भी सुविधा उपलब्ध होगी। 

पार्क खुलने का समय और शुल्क : पार्क सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक खुला रहेगा। इस अवधि में आप अपने पालतू जानवरों को यहां ला सकते हैं। वहीं सुविधा का उपयोग करने और पालतू जानवरों की परवरिश के लिए 40 रुपए का  शुल्क लिया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment