खबर के अनुसार राशनकार्ड धारकों को सितंबर 2023 के खाद्यान्न का वितरण जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा ई पॉश के माध्यम से किया जा रहा हैं। आप जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के पास जा कर फ्री राशन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
आपको बता दें की पीएचएच लाभुकों को प्रति सदस्य कुल 01 किलो गेहूं एवं 04 किलो चावल मुफ्त में उपलब्ध कराया जायेगा। जबकि बक्सर जिले के एएवाई लाभुकों को प्रति परिवार कुल 07 किलो गेहूं एवं 28 किलो चावल मुफ्त में दिया जायेगा।
वहीं अगर किसी लाभुकों को इसका लाभ नहीं मिल रहा हैं या कुछ परेशानी हो रही हैं तो आप अपने संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी अथवा जिला आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं और इसकी जानकारी ले सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment