बक्सर : बिहार बीपीएससी पीटी परीक्षा की तिथि जारी

बक्सर : बिहार में बीपीएससी पीटी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार लोक सेवा आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर बीपीएससी 69वीं पीटी परीक्षा की तिथि जारी कर दी हैं। 

खबर के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर 2023 को करेगा। यह परीक्षा एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

बता दें की बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा तिथि की घोषित के साथ ही साथ परीक्षा में लागू निगेटिव मार्किंग के बारे में भी बताया हैं, ताकि इसके बारे में सभी उम्मीदवारों को सही जानकारी मिल सकें। 

बिहार लोक सेवा आयोग ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है की 69वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे। इसलिए इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं इस बात का ध्यान रखें।

0 comments:

Post a Comment