बक्सर : पटना-थावे स्पेशल समेत तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़े

बक्सर : बिहार में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने पटना-थावे स्पेशल समेत तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन ट्रेनों के परिचालन को बढ़ाने का फैसला किया हैं। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

पटना-थावे स्पेशल समेत तीन जोड़ी ट्रेनों के फेरे बढ़े?

ट्रेन नंबर 03215/03216 : पटना-थावे-पटना स्पेशल ट्रेन 10 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी। 

ट्रेन नंबर 02024/02023 : पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। 

ट्रेन नंबर 03230 : पटना-पुरी स्पेशल 7 दिसंबर तक प्रत्येक गुरुवार को पटना जंक्शन से चलेगी। 

ट्रेन नंबर 03229 : पुरी-पटना स्पेशल 8 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से संचालित होगी। 

नोट : बक्सर के लोग इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए पटना जक्शन से टिकट बुक कर सकते हैं और समय पर यात्रा कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment