वर्ल्ड कप : रांची से अहमदाबाद का विमान किराया 55 हजार

न्यूज डेस्क: 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मैच खेला जायेगा। इस मैच को देखने के लिए झारखण्ड के लोगों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा हैं। जिसका असर विमान किराया पर भी पड़ रहा हैं।

खबर के अनुसार 12 अक्टूबर को रांची से अहमदाबाद के सीधी फ्लाइट का विमान किराया 19 हजार के आस-पास पहुंच गया हैं। वहीं कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 55 हजार को पार कर गया हैं। जबकि ट्रेनों में भी वेटिंग देखने को मिल रही हैं। 

बता दें की भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जानें वाले मैच को देखने के लिए काफी संख्या में लोग फ्लाइट का टिकट बुक कर रहे हैं। जिसके कारण फ्लाइट का किराया बढ़ता जा रहा हैं। बहुत जल्द इसके किरायों में और भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती हैं।

फ्लाइट का शेड्यूल : रांची से अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट है। जो शाम को 4.10 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरती है और 6.20 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचती हैं।

0 comments:

Post a Comment