यूपी के बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद समेत इन जिलों में बिजली गिरने के आसार

न्यूज डेस्क: यूपी में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद समेत कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार 18 सितंबर को पश्चिमी यूपी में एक दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। जबकि 19 सितंबर को पश्चिमी यूपी के साथ ही पूर्वी यूपी में भी एक दो स्थान पर हल्की बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर अलर्ट जारी हुआ हैं।

आपको बता दें की आज यानि की सोमवार को यूपी के प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और वाराणसी जिले में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना हैं। वहीं बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर जिले में भी बिजली गिर सकती हैं।

जबकि यूपी के बरेली, पीलीभीत शाहजहांपुर के साथ साथ बहराइच, संत रविदास नगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर,  मुजफ्फरनगर जिले में भी बारिश और वज्रपात की संभावना हैं। इसलिए खराब मौसम के दौरान सावधान रहे और हरे पेड़-पौधें और बिजली के खम्भे से दूर रहें।

0 comments:

Post a Comment