बिहार के आरा में 26 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

न्यूज डेस्क: बिहार के आरा में रहने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के आरा में 26 सितंबर 2023 को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार यह रोजगार मेला 26 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक सदर प्रखंड के जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर,आरा में आयोजित होगा। इस स्थान पर उपस्थित होकर आप नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें की इस रोजगार मेला में 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष और महिला को अलग-अलग पदों पर नौकरी प्रदान की जाएगी। अगर आप नौकरी करना चाहते हैं तो आप अपने सभी योग्यता प्रमाणपत्र और बायोडाटा, फोटो के साथ यहां आ सकते हैं। 

शैक्षणिक योग्यता: 10/12/आईटीआई/डिप्लोमा/बीएससी/एमएससी

रोजगार मेला का स्थान : जिला नियोजनालय,सदर ब्लॉक परिसर,आरा। 

ऐसे करें निबंधन : अगर आप इस रोजगार मेला में उपस्थित होता चाहते हैं तो आप वेबसाइट www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment