बक्सर : बिहार में केके पाठक का शिक्षकों को नया फरमान

बक्सर : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में केके पाठक का शिक्षकों को नया फरमान जारी किया गया हैं। इसको लेकर सभी जिलों को निर्देश भेज दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है की बिहार के सरकारी स्कूलों में मेन गेट और क्लासरूम के ताले अगर बच्चों से खुलवाए गए तो खैर नहीं होगी। विभाग के द्वारा गुरुवार को इस सन्दर्भ में दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

दरअसल शिक्षा विभाग का कहना है की राज्य के कई जिलों से ऐसी खबर आ रही है की सरकारी स्कूलों में मेन गेट और क्लासरूम के ताले बच्चों के द्वारा खुलवाया जाता हैं। यह बेहद गंभीर मुद्दा हैं, ऐसा करने पर अब कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने कहा है की कि सभी सरकारी स्कूलों के मुख्य द्वार या कक्षा समेत अन्य कमरों के ताले वहां कार्यरत परिचारी, लिपिक या प्राधिकृत शिक्षक के द्वारा ही खुलवाया जाए। अगर ऐसा नहीं होता हैं तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment