वाराणसी से खजुराहो के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वाराणसी से खजुराहो के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली हैं। इसको लेकर विमान कंपनियों के द्वारा फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार  इंडिगो एयरलाइंस 10 अक्तूबर से खजुराहो की सीधी फ्लाइट शुरू करेगी। जबकि स्पाइस जेट खुजराहो के लिए 29 अक्तूबर से फ्लाइट शुरू करेगी। इससे वाराणसी से खजुराहो जाना यात्रियों के लिए आसान हो जायेगा। 

इंडिगो फ्लाइट का शेड्यूल। 

इंडिगो की फ्लाइट दोपहर 1.15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और दोपहर 2.25 बजे पर खजुरहो एयरपोर्ट पहुंचेगी। जबकि यही फ्लाइट अपराह्न तीन बजे खुजराहो से उड़ान भरेगी और 4.15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी।

स्पाइस जेट फ्लाइट का शेड्यूल। 

स्पाइसजेट की फ्लाइट खजुराहो एयरपोर्ट से अपराह्न 3.40 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4.40 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसी तरह शाम 5 बजे यह फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और शाम 6 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेगी।

0 comments:

Post a Comment