खबर के अनुसार राजधानी पटना में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा सोमवार को 100 के पार हो गया हैं। जबकि भागलपुर में सबसे अधिक 105 डेंगू के मरीज हैं। इसकी संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही हैं, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं।
आपको बता दें की नीतीश कुमार ने अधिकारियों से दो टूक कहा कि डेंगू पीड़ितों के इलाज और बीमारी की रोकथाम में कोई कोताही न हो। साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने डेंगू से बचाव को लेकर सभी जिलों को अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
डेंगू से बचाव के उपाय ?
घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें।
कूलर में अगर पानी है, तो इसमें कैरोसिन तेल डालकर रखें।
पानी की टंकियों को खुला न छोड़े, अच्छी तरह ढककर रखें।
इन दिनों फुल स्लीव और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें।

0 comments:
Post a Comment