खबर के अनुसार नई दिल्ली से कटरा के बीच ये स्पेशल ट्रेन 10 स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित की जाएगी। यह ट्रेन यात्रा के दौरान सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी तथा उधमपुर स्टेशन पर रुकेगी।
नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन?
ट्रेन नंबर 04071: यह ट्रेन 6 सितंबर की रात सवा 11 बजे नई दिल्ली से खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए कटरा जाएगी।
ट्रेन नंबर 04072 : यह ट्रेन 9 सितंबर को कटरा से शाम साढ़े 6 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04081: नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 7 सितंबर को नई दिल्ली से रात सवा 11 बजे खुलेगी और अगले दिन 11:25 बजे कटरा पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04082 : यह स्पेशल ट्रेन 10 सितंबर को कटरा से शाम साढ़े 6 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

0 comments:
Post a Comment