बिहार के बक्सर में 4 दिनों तक बिजली संकट रहेगा

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बक्सर में रहने वाले लोगों को अगले चार दिनों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता हैं। इससे लोगों को कई तरह की परेशानी भी हो सकती हैं। 

खबर के अनुसार मंगलवार को आंधी-पानी के दौरान ठनका गिरने से चरित्रवन स्थित पावर सब स्टेशन में 10 मेगावाट का मुख्य पावर ट्रांसफार्मर जल गया हैं। जिससे बक्सर शहर के कई इलाकों में बिजली की सप्लाई में संकट पैदा हो गई हैं। 

बता दें की बिजली कंपनी के ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों को पहले के अनुपात में 40 प्रतिशत कम बिजली मिलेगी। बक्सर के कई इलाकों में अगले दो से तीन दिनों तक पावर ट्रांसफार्मर से फीडरों में रोटेशन से बिजली की सप्लाई की जाएगी।

एसडीओ ने जानकारी देते हुए बताया है कि पटना से बक्सर के लिए 10 मेगावाट का पावर ट्रांसफार्मर डिस्पैच कर दिया गया है। आज शाम तक पावर ट्रांसफार्मर सब स्टेशन पहुंच जायेगा और इसे इंस्टाल व चार्ज कर बिजली की सप्लाई शुरू करने में चार दिनों का समय लग सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment