खबर के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, एनआईए सहित विभिन्न पुलिस बलों में 75768 रिक्तियां भरने की उम्मीद हैं। हालांकि अभी तक आयोग के द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं।
आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 24 नवंबर से 28 नवंबर तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर लें।
चयन प्रक्रिया : बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जायेगा।
आवेदन प्रक्रिया : आप कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन को पूरा करें।
आधिकारिक वेबसाइट : www.ssc.nic.in
नौकरी करने का स्थान : देशभर में।

0 comments:
Post a Comment