खबर के अनुसार शनिवार की देर रात 11.19 बजे सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के बाद खरमास का समय खत्म हो गया हैं। इसके साथ ही अब मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। वहीं 18 अप्रैल 2024 से शादी-विवाह के अच्छे मुहूर्त भी प्रारम्भ हो जाएंगे।
बिहार में 18 अप्रैल से विवाह का शुभ संयोग?
1 .मिथिला पंचांग के अनुसार अप्रैल महीने में 18,19,21,25,26 और 28 अप्रैल को विवाह के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। जबकि मई महीने में 1 और जुलाई महीने में 10,11 और 12 जुलाई को विवाह के शुभ संयोग बन रहे हैं। इस अवधि में विवाह कर सकते हैं।
2 .बनारसी पंचांग के अनुसार अप्रैल महीने में 18,20,21,22,23,25 और 26 अप्रैल को विवाह के शुभ संयोग बन रहे हैं। जबकि जुलाई महीने में 9,10,11,12,13,14 और 15 जुलाई के विवाह के मुहूर्त हैं। इस अवधि में आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment