अहमदाबाद में 101 करोड़ रुपये से बनेगा 19 सड़के

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद के 19 क्षेत्रों में व्हाइट टॉपिंग सड़क का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए नगर निगम के द्वारा 101 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।

खबर के अनुसार अहमदाबाद के नगर निगम के द्वारा अब तक केवल 7 व्हाइट टॉपिंग सड़कें बन पाई हैं। वहीं, पश्चिम के विभिन्न इलाकों में 10 व्हाइट टॉपिंग सड़कें बनाई जानी हैं। बहुत जल्द इन सड़कों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा। 

बता दें की व्हाइट टॉपिंग सड़क सामान्य डामर सड़क की तुलना में लगभग 1.3 प्रतिशत अधिक महंगी है। हालांकि ये सड़क सामान्य सड़कों से अधिक मजबूत होती हैं। नगर पालिका का दावा है कि यह व्हाइट टॉपिंग सड़क 20 साल तक नहीं टूटती हैं।

इन 7 जगहों पर बनी हैं व्हाइट टॉपिंग सड़क।

गुरुकुल रोड, बिजल पार्क रोड।

सिंधुभवन कनेक्टिंग रोड, आलोक सोसाइटी से सिद्धि बंगले तक।

स्वामी विवेकानन्द सर्कल से सुरधारा सर्कल तक, रेवामणि हॉल से संस्कृत अपार्टमेंट तक।

0 comments:

Post a Comment