खबर के अनुसार बिहार के लगभग 45 हजार गांवों में से लगभग 7 हजार गांवों में अभी तक ग्राम सभा की बैठक नहीं हुई है। हालांकि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक सप्ताह के अंदर इन गांवों में भी जमीन सर्वे के लिए ग्राम सभा लगाने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें की राजस्व एवं भूमि सुधारर विभाग ने अपने अधिकारियो से कहा है की अगले एक हफ्ते में इन सभी गांवों में ग्राम सभा आयोजित करें ताकि सर्वे का काम जल्द शुरू किया जा सके। साथ ही साथ जमीन सर्वे की प्रकिया को तय समय पर खत्म किया जा सके।
दरअसल इस सर्वे में अब तक 14 हजार से ज्यादा गांवों में खतियान लेखन का काम शुरू हो चुका है। खतियान लेखन के बाद किश्तवार प्रकाशन और फिर खानापुरी जारी किया जाएगा। आप जल्द से जल्द सर्वे फॉर्म और वंशावली फॉर्म को भरकर शिविर में जमा करें।
गांव में सर्वे की स्थिति जानें: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक विशेष ऐप (Bihar Survey Tracker) विकसित किया है। इस एप को डाउनलोड कर इसमें जिला, अंचल और ग्राम पंचायत का विवरण डाल सर्वे की पूरी जानकारी ले सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment