6 बीमारियों का काल हैं 'खजूर', जानिए फायदे

हेल्थ डेस्क: खजूर में मैग्नेशियम के साथ साथ  पोटैशियम, बोरोन, कैल्शियम, कोबाल्ट, कॉपर, फ्लोरीन, मैंगनीज, फॉस्फोरस, सोडियम और जिंक जैसे 15 मिनरल्स होते हैं, जो इंसान की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।

6 बीमारियों का काल हैं 'खजूर', जानिए फायदे?

1 .खजूर में कैरोटीनॉयड, पॉलीफेनोल और टैनिन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कैंसर कोशिकाओं के विकास से बचाते हैं।

2 .खजूर में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में ऊर्जा के स्तर और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाता हैं। 

3 .खजूर में कैरोटीनॉयड, फ्लेवोनॉयड और टैनिन की उच्च मात्रा होती है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों वाले यौगिक हैं, इससे हार्ट अटैक क खतरा कम जाता हैं। 

4 .खजूर पुरुषों की यौन शक्ति को भी मजबूत बनाता हैं। साथ ही साथ स्पर्म काउंट की समस्या को भी ठीक करने का काम करता हैं। 

5 .खजूर में विटामिन ए, फ्लेवोनोइड्स और टैनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट यौगिक होते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

6 .रोजना सुबह और शाम 2 से 3 खजूर खाने से अस्थमा के मरीजों को आराम मिलता है। इससे सांस संबंधित परेशनियां कम होती हैं।

0 comments:

Post a Comment