दुनिया के 10 सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले राजनेता

न्यूज डेस्क: राजनीति एक ऐसी दुनिया है जहां ताकत, प्रभाव और जिम्मेदारी के साथ-साथ वित्तीय फायदे भी होते हैं। दुनिया के विभिन्न देशों के नेताओं को उनके पद के हिसाब से भारी वेतन मिलता है। इस लेख में हम उन देशों के बारे में जानेंगे, जहां के राजनेताओं को सबसे अधिक वेतन मिलता है।

दुनिया के 10 सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले राजनेता

1 .सिंगापुर – लॉरेंस वॉन्ग: सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग दुनिया के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले नेता हैं। उन्हें सालाना 16.1 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 13.44 करोड़ रुपये) का वेतन मिलता है।

2 .हांगकांग – ज़ॉन ली का-चिउ: हांगकांग के चीफ एग्जीक्यूटिव ज़ॉन ली का-चिउ को सालाना 6.59 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 5.5 करोड़ रुपये) का वेतन मिलता है।

3 .स्विटजरलैंड – वायोला एमहर्ड: स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति वायोला एमहर्ड को सालाना 5.30 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 4.42 करोड़ रुपये) का वेतन मिलता है।

4 .अमेरिका – डोनाल्ड ट्रंप: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सालाना 4 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.34 करोड़ रुपये) का वेतन मिलता है।

5 .ऑस्ट्रेलिया – एंथनी अल्बनीज: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को सालाना 3.90 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.25 करोड़ रुपये) का वेतन मिलता है।

6 .जर्मनी – ओलाफ स्कॉल्ज: जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कॉल्ज को सालाना 3.67 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.06 करोड़ रुपये) का वेतन मिलता है।

7 .यूरोपीय यूनियन – उर्सुला वॉन डार लेयेन: यूरोपीय यूनियन की प्रमुख उर्सुला वॉन डार लेयेन को सालाना 3.64 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.03 करोड़ रुपये) का वेतन मिलता है।

8 .ऑस्ट्रिया – कार्ल नेहमर: ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर को सालाना 3.64 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.03 करोड़ रुपये) का वेतन मिलता है।

9 .कनाडा – जस्टिन ट्रूडो: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को सालाना 2.92 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.43 करोड़ रुपये) का वेतन मिलता है।

10 .न्यूजीलैंड – क्रिस्टोफर लक्सन: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को सालाना 2.88 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 2.40 करोड़ रुपये) का वेतन मिलता है।

0 comments:

Post a Comment