वसुधा केंद्र पर उपलब्ध सेवाएं और उनके शुल्क।
पंजी-II देखने की सुविधा: अब राज्य के नागरिक वसुधा केंद्र पर प्रति जमाबंदी केवल 10 रुपये (जीएसटी/टैक्स अतिरिक्त) के शुल्क पर पंजी-II देख सकते हैं। इससे भूमि रिकॉर्ड को आसानी से देखा जा सकता है।
लगान भुगतान की सुविधा: वसुधा केंद्र पर अब आप पंजी-II देखने के साथ-साथ लगान भी जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रति जमाबंदी 20 रुपये और भुगतेय लगान की राशि (जीएसटी/टैक्स अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा।
दाखिल-खारिज (म्यूटेशन)की सुविधा: वसुधा केंद्र पर अब आप दाखिल-खारिज यानी म्यूटेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 40 रुपये (जीएसटी/टैक्स अतिरिक्त) और 1.50 रुपये प्रति पेज स्कैनिंग शुल्क देना होगा। इससे भूमि स्वामित्व के दस्तावेजों में बदलाव आसानी से किया जा सकेगा।
परिमार्जन के लिए ऑनलाइन आवेदन: भूमि रिकॉर्ड में किसी प्रकार के सुधार (परिमार्जन) के लिए भी वसुधा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए 30 रुपये प्रति आवेदन (जीएसटी/टैक्स अतिरिक्त) और 1.50 रुपये प्रति पृष्ठ स्कैनिंग शुल्क लिया जाएगा।
SMS अलर्ट सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन: भूमि से संबंधित जानकारी के लिए एसएमएस अलर्ट प्राप्त करने के लिए भी वसुधा केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आपको 10 रुपये प्रति आवेदन (जीएसटी/कर अतिरिक्त) का भुगतान करना होगा। इससे नागरिकों को भूमि संबंधित सूचनाएं तुरंत मिल सकेंगी।
भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (LPC) प्राप्त करने की सुविधा: भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (LPC) प्राप्त करने के लिए भी अब वसुधा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आपको 15 रुपये प्रति आवेदन (जीएसटी/कर अतिरिक्त) और 1.50 रुपये प्रति पृष्ठ स्कैनिंग शुल्क देना होगा।
भूमि मापी (Land Survey) के लिए ऑनलाइन आवेदन: यदि आपको अपनी भूमि का माप लेना है तो वसुधा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए 40 रुपये प्रति आवेदन (जीएसटी/टैक्स अतिरिक्त) और 1.50 रुपये प्रति पृष्ठ स्कैनिंग शुल्क लगेगा।

0 comments:
Post a Comment