बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय और खगड़िया जिलों में अगले दो दिनों तक ठिठुरन वाली ठंड रहने का पूर्वानुमान है।
इसके अलावा, पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा जिलों में अगले तीन दिनों तक देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के लगभग सभी हिस्सों में कोहरा या कुहासा बना रहेगा, जिससे दिन में सूरज की रोशनी नहीं आ पाएगी। इसके कारण उच्चतम तापमान गिर जाएगा और लोग ठिठुरन महसूस करेंगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सुबह के समय कोहरा हवा तेज होने पर कुछ किलोमीटर ऊपर इकट्ठा हो जाता है, जिससे सूर्य की किरणों का सतह तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment