पुराने नियम vs नए नियम
पहले, आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती होने पर आवेदक को अपनी सुविधानुसार उन गलतियों को सुधारने का मौका मिलता था, क्योंकि कोई समय सीमा निर्धारित नहीं थी। लेकिन अब नए नियमों के तहत, यदि किसी भी कारणवश आवेदन में कोई गलती या त्रुटि पाई जाती है, तो आवेदक को उसे सुधारने के लिए केवल 30 दिनों का ही समय दिया जाएगा। अगर आवेदन के सुधार के लिए इस 30 दिन की समय सीमा का पालन नहीं किया जाता, तो आवेदन स्वत: रद्द (कैंसल) हो जाएगा।
अगर 30 दिन में सुधार न किया जाए?
यदि 30 दिन के भीतर कोई गलती या त्रुटि नहीं सुधारी जाती, तो आवेदन खुद-ब-खुद रद हो जाएगा। और फिर से आवेदक को पूरी प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसका मतलब यह है कि उसे फिर से नए आवेदन के साथ दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे और नई प्रक्रिया की शुरुआत करनी होगी।
आवेदन प्रक्रिया का पालन कैसे करें?
यदि आवेदन में गलती पाई जाती है, तो प्रशासन (CO) द्वारा उसे आवेदक के पास वापस भेजा जाएगा। आवेदक को वापस भेजे गए आवेदन को लेकर जो भी त्रुटियाँ पाई गई हैं, उन्हें 30 दिनों के भीतर सुधारना अनिवार्य होगा। अगर समय सीमा समाप्त होने के बाद भी सुधार नहीं किया जाता, तो आवेदन स्वत: रद्द हो जाएगा, और नए आवेदन की प्रक्रिया फिर शुरू करनी पड़ेगी।

0 comments:
Post a Comment