यूपी के 36 जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 11 जनवरी से मौसम में बदलाव का दौर शुरू होने वाला है। इस दौरान प्रदेश के 36 जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जिसमें पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिले शामिल होंगे।

राज्य के पश्चिमी हिस्से में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और लखनऊ जिले में बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों जैसे बाराबंकी, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और आगरा जिलों में भी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान है।

इसके अलावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और इनके आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम गरजने और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। साथ ही इन जिलों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में सुबह और देर रात के समय कोहरा भी छा सकता है। ठंड का सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहने वाला है, जिससे ठंड के मौसम का असर इन जिलों में अधिक महसूस होगा। यह मौसम बदलाव उत्तर प्रदेश में ठंड के बीच बारिश और गरज के साथ बौछारों का संकेत दे रहा है, जिससे किसानों के लिए विशेष ध्यान रखना जरूरी हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment