यूपी के इन 47 जिलों में शीतलहर, 5° तक गिरा पारा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर देखा जा रहा है। राज्य के कई हिस्सों में भारी ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के द्वारा शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया हैं। 

बता दें की यूपी के लखनऊ, कानपुर, अमेठी, हाथरस सहित 47 जिलों में शीतलहर चल रही है। इसके साथ ही 40 शहरों में कोहरा भी छाया हुआ है, जिसके कारण विजिबिलिटी महज 100 मीटर तक सीमित हो गई है। अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर चुका है।

शीतलहर का कारण:

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश में शीतलहर चल रही है। यह हवाएं गलन और शीतलहर को बढ़ा रही हैं, जिससे ठंड का असर अधिक महसूस हो रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण इन हवाओं की गति में वृद्धि हुई है, जिससे ठंड में और भी बढ़ोतरी हो रही है।

शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने 1 जनवरी को यूपी के लखनऊ, अमेठी, हाथरस, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कानपुर नगर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और फतेहपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया हैं।

0 comments:

Post a Comment