यूपी में 8वीं तक के सभी स्कूल बंद करने के आदेश

लखनऊ: उत्तर भारत में मौसम के बदले हालात को देखते हुए कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस निर्णय का कारण उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी है। इस आदेश से बच्चों को बड़ी राहत मिली है, खासकर छोटे बच्चों को।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में यह बताया गया है कि प्राइमरी स्कूलों के लिए हर साल सर्दी के मौसम में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश निर्धारित किया जाता है। हालांकि, निजी और कान्वेंट स्कूलों के लिए यह अवकाश सामान्य रूप से लागू नहीं होता। 

बता दें की कई कान्वेंट स्कूल 3 जनवरी, शुक्रवार से खुलने वाले थे, लेकिन सरकार के इस आदेश के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों को एक बड़ी राहत मिली है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित होने वाले परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों और हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक शीतकालीन अवकाश को 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक घोषित किया है। 

इस आदेश का उद्देश्य बच्चों को सर्दी और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचाना है। यह आदेश उन बच्चों के लिए राहत का कारण बनता है, जो सर्दी की वजह से कठिनाई महसूस कर रहे थे। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, और उनकी सेहत को प्राथमिकता दी जाए।

0 comments:

Post a Comment