बता दें की इन सभी भूमि का ब्योरा विभाग को भेज दिया गया है। इसके अलावा, बेतिया राज की भूमि की दाखिल खारिज को रद्द करने की प्रक्रिया भी जारी है। इस रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ है कि पूर्वी चंपारण के विभिन्न अंचलों में बेतिया राज की भूमि का रकबा अब और बढ़ सकता है।
बेतिया राज की अधिसूचना की तैयारी
अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा के अनुसार, बेतिया राज की जमीन के बारे में पूरी सूची तैयार की जा चुकी है और इसे बोर्ड ऑफ रेवेन्यू को भेजा जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि बेतिया राज की जमीन का सर्वेक्षण पिछले तीन महीनों में किया गया है, जिसमें कुछ जमीन खतियानी और कुछ दस्तावेजी तरीके से प्राप्त की गई है। विशेषकर मधुबन में बेतिया राज की दस्तावेजी जमीन मिली है, जिसे राजा ने खरीदा था।
नई खोजी गई भूमि का विवरण
पिछले कुछ महीनों में की गई जांच के बाद यह पता चला है कि बेतिया राज के पास अब कुल 6582 एकड़ जमीन हो सकती है। पूर्वी चंपारण में पहले बेतिया राज की 5320 एकड़ भूमि थी, लेकिन नई खोज से यह रकबा बढ़कर करीब 6582 एकड़ हो जाएगा। इसमें शामिल कुछ महत्वपूर्ण अंचल हैं:
आदापुर: 51 एकड़
कल्याणपुर: 244 एकड़
पहाड़पुर: 122 एकड़
रामगढ़वा: 518 एकड़
ढाका: 71 एकड़
संग्रामपुर: 22 एकड़
घोड़ासहन: 10 एकड़
इसके अलावा, अन्य अंचलों में भी जमीन का पता चला है, जिसकी जांच की जा रही है। इन जमीनों का दाखिल खारिज होने पर जमाबंदी को रद्द कर दिया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment