बिहार में जमीन की जमाबंदी को आधार से जोड़े

पटना: बिहार में भूमि की सही और सुरक्षित लेन-देन सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने खेतों की जमाबंदी को आधार से जोड़ने की पहल की है। इस कदम का उद्देश्य न केवल ज़मीन की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाना है, बल्कि इससे ज़मीन से जुड़े धोखाधड़ी, विवाद और अनाधिकृत कब्जे जैसी समस्याओं को भी कम किया जा सकेगा।

जमीन की जमाबंदी को आधार से जोड़ने के फ़ायदे। 

1 .सुरक्षित और पारदर्शी लेन-देन: जब ज़मीन की जमाबंदी आधार से जुड़ी होती है, तो यह सुनिश्चित करता है कि केवल वैध मालिक ही ज़मीन की बिक्री, खरीदी या अन्य किसी प्रकार का लेन-देन कर सकते हैं। इससे धोखाधड़ी की संभावना बहुत कम हो जाती है, और जमीन के असली मालिक का पता चलता है।

2 .सूचना की त्वरित प्राप्ति: यदि ज़मीन की जमाबंदी में कोई भी बदलाव किया जाता है या ज़मीन पर कोई दाखिल-ख़ारिज (Entry) आवेदन दायर होता है, तो संबंधित व्यक्ति को आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर तुरंत सूचना प्राप्त होती है। यह जानकारी ज़मीन के मालिक को किसी भी अप्रत्याशित घटनाओं या बदलावों से अवगत कराती है और किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाव करती है।

3 .खरीद-बिक्री की प्रक्रिया को सरल बनाना: ज़मीन की जमाबंदी को आधार से लिंक करने से खरीद-बिक्री की प्रक्रिया तेज़ और पारदर्शी हो जाती है। खरीदार और विक्रेता दोनों को यह विश्वास होता है कि ज़मीन का लेन-देन सही और वैध है।

4 .दावा और विवादों का समाधान: ज़मीन से जुड़े किसी भी प्रकार के विवाद (जैसे: मालिकाना हक, कब्जा, या गलत दाखिल-ख़ारिज) को सुलझाने में यह सिस्टम मदद करता है। क्योंकि आधार से जुड़ी जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में होती है, इसलिए विवाद सुलझाने में आसानी होती है।

जमीन की जमाबंदी को आधार से जोड़ने का तरीका

सबसे पहले आपको अपने स्थानीय राजस्व कर्मचारी या अंचल कार्यालय से संपर्क करना होगा। वहाँ से आपको जरूरी दिशा-निर्देश और प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। वहीं आप बिहार भूमि की आधिकारिक पोर्टल (https://biharbhumi.bihar.gov.in/) पर जाकर अपनी ज़मीन की जमाबंदी की स्थिति देख सकते हैं। पोर्टल पर एक विशेष विकल्प “चेक आधार/मोबाइल सीडिंग स्टेटस” के तहत आप यह जान सकते हैं कि आपकी ज़मीन की जमाबंदी आधार से जुड़ी हुई है या नहीं।

0 comments:

Post a Comment