बिहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस रद्द

पटना: बिहार में ट्रैफिक नियमों को लेकर अब कड़ी सख्ती दिखाई जा रही है। राज्य में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब केवल जुर्माना भरने से बात नहीं बनने वाली है। राज्य परिवहन विभाग ने यह व्यवस्था लागू की है कि अगर कोई व्यक्ति तीन बार से अधिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या रद्द कर दिया जाएगा।

बता दें की भागलपुर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर विभाग ने 140 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए हैं। यह कार्रवाई उन वाहन चालकों पर की गई है, जिन्होंने 2021 से 2024 के बीच बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था। इनमें व्यवसायिक और प्राइवेट वाहन चालकों दोनों का समावेश है।

वहीं, मुंगेर में भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 2022 से अब तक यहां 45 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं, जबकि कई और लाइसेंस को सस्पेंड या रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी सुरेंद्र कुमार अलवेला ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति तीन बार से अधिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा और उसका लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

AI से निगरानी और सख्त कदम

बिहार में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की पहचान करने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल भी किया जाएगा। इससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन अधिक आसानी से पकड़े जाएंगे। AI के जरिए ट्रैफिक नियमों पर निगरानी रखी जाएगी और जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके लिए परेशानी और बढ़ जाएगी।

0 comments:

Post a Comment