यूपी के इस शहर में विकसित होगी न्यू टाउनशिप

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक नई टाउनशिप विकसित की जाएगी, जिसके लिए चार गांवों की 300 हेक्टेयर जमीन का चयन किया गया है। इस टाउनशिप के निर्माण के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने अब तक 73 हेक्टेयर जमीन खरीद ली है, और सरकार ने इसके लिए 1250 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है।

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) के उपाध्यक्ष ने बताया कि इस माह के अंत तक 100 हेक्टेयर जमीन को विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस नई टाउनशिप के बनने से मेरठ में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी सुविधाएं, और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा, यह परियोजना मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में आवासीय और व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ शहर के विकास को भी गति देगी।

बता दें की इन गांवों में कृषि भूमि का अधिग्रहण करके शहरी विकास किया जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों में एक नया चेहरा मिलेगा। इस टाउनशिप के निर्माण में अत्याधुनिक तकनीक और योजना का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यहां की जीवनशैली और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

इस प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली नई टाउनशिप में आवासीय, व्यावसायिक और मनोरंजन सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा, जिससे यहां रहने वाले लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली जीवनशैली प्राप्त हो सके। इसके साथ ही, इस परियोजना में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की दिशा में भी कई कदम उठाए जाएंगे।

टाउनशिप के लिए चुने गए गांव:

मोहिउद्दीनपुर – 29 हेक्टेयर

छज्जूपुर – 6 हेक्टेयर

कायस्थ गावड़ी – 38 हेक्टेयर

इकला – (अभी खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं हुई)

0 comments:

Post a Comment