बिहार के गांवों में सस्ती होगी बिजली, जानें कितना

पटना: बिहार के गांवों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले BPL परिवारों और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मिलेगी। 1 अप्रैल 2024 से ये व्यवस्था लागू हो सकती हैं।

बिहार विद्युत विनियामक आयोग से मंजूरी मिलने के बाद, यह योजना राज्य के सवा करोड़ से अधिक ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए लागू होगी। खासतौर पर उन उपभोक्ताओं को लाभ होगा जो 50 यूनिट से अधिक बिजली का उपयोग करते हैं, क्योंकि उन्हें प्रति यूनिट 40 पैसे की छूट मिलने वाली है। इसके अलावा, स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वालों को और भी अधिक छूट मिलने की संभावना है।

क्या है बिजली कंपनियों का प्रस्ताव?

बिजली कंपनियों ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग को बिजली दरों में कमी करने का प्रस्ताव भेजा है, जिसे अगर मंजूरी मिलती है, तो ग्रामीण इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को फायदा होगा। खासतौर पर कुटीर ज्योति योजना के तहत 50 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 40 पैसे की छूट मिलेगी। साथ ही, स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं को 65 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिल सकती है।

अब ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक ही स्लैब लागू किया जाएगा, जिससे 50 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वालों को 40 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं को अब 2.85 रुपये प्रति यूनिट की जगह 2.45 रुपये प्रति यूनिट ही चुकाने होंगे। यह एक बड़ी राहत साबित हो सकती है, खासकर उन उपभोक्ताओं के लिए जो अधिक बिजली का उपयोग करते हैं।

स्मार्ट मीटर के उपभोक्ताओं को लाभ

स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाले उपभोक्ताओं को और भी अधिक राहत मिल सकती है। उन्हें 65 पैसे प्रति यूनिट तक की छूट मिलने की संभावना है। कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाने वालों के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट की अतिरिक्त छूट देने का प्रस्ताव किया है। इसका मतलब है कि अगर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जाता है, तो 50 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को कुल 65 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment