बिहार में चार नई रेलवे लाइनों का होगा निर्माण

पटना: बिहार सरकार ने राज्य की आर्थिक प्रगति और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 426 करोड़ रुपये की लागत से चार नई रेलवे लाइनों का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना न केवल यात्रियों की सुविधा में सुधार करेगी, बल्कि राज्य में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगी। 

बता दें की इन रेल लाइनों के निर्माण के साथ-साथ आधुनिक रेलवे स्टेशनों का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे यात्रा की सुविधा बढ़ेगी और ट्रेन के विलंब होने की समस्या में कमी आएगी। इन नई रेल लाइनों के निर्माण से बिहार में यातायात के साथ-साथ औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। बेहतर परिवहन सुविधाओं के कारण निवेशकों का आकर्षण बढ़ेगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मुजफ्फरपुर-दरभंगा रेल लाइन

मुजफ्फरपुर से दरभंगा के बीच 67.7 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण कार्य अब पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। इस परियोजना के पूरा होने से दोनों शहरों के बीच की दूरी 24 किलोमीटर तक कम हो गई है। इस परियोजना की कुल लागत 495 करोड़ रुपये रही और इसे 2007-08 में स्वीकृति मिली थी। यह लाइन पंडसराय, लोहियासराय, डिलाही और नारायणपुर अनंत जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से गुजरती है, जिससे स्थानीय लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है।

प्रस्तावित नई रेल लाइनें

गया से डाल्टनगंज (नई रेल लाइन)

गया से गढ़ना (नई बाईपास रेल लाइन)

जमालपुर से भागलपुर (53 किलोमीटर लंबी रेल लाइन)

मुजफ्फरपुर से दरभंगा (67.7 किलोमीटर लंबी रेल लाइन)

इन रेल लाइनों के बनने से बिहार में परिवहन प्रणाली को नई गति मिलेगी और राज्य में समग्र विकास की संभावनाएं और भी मजबूत होंगी। नई रेलवे परियोजनाओं के पूरा होने से बिहार में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे। इसके साथ ही, छोटे और मध्यम व्यापारियों को अपने सामान का परिवहन करने में सुविधा होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment