पटना: बिहार की राजधानी पटना से अब तीन प्रमुख डोमेस्टिक डेस्टिनेशंस – बेंगलुरु, भुवनेश्वर और हैदराबाद के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस नई उड़ानें शुरू करने जा रहा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस महीने पटना से 21 वीकली फ्लाइट्स की घोषणा की है, जो इन तीन शहरों के साथ सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसके साथ ही, एयर इंडिया एक्सप्रेस पटना से कई अन्य प्रमुख शहरों और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक यात्रा करने के लिए वन-स्टॉप कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।
एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा शुरू की गई नई उड़ानें
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पटना से बेंगलुरु, भुवनेश्वर और हैदराबाद के लिए तीन नई सर्विसेज़ की शुरुआत की है। इस सेवा के शुरू होने से पटना के यात्रियों को इन प्रमुख शहरों में यात्रा करने में सुविधा मिलेगी। ये फ्लाइट्स पटना से सीधे इन शहरों तक पहुंचाने में मदद करेंगी, जिससे यात्रियों का समय और यात्रा खर्च दोनों कम होंगे।
यात्रियों को वन-स्टॉप कनेक्टिविटी की मिलेगी सुविधा
इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस पटना से कई अन्य महत्वपूर्ण शहरों और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक पहुंचने के लिए वन-स्टॉप कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। पटना से अब आप दिल्ली, गोवा, इंदौर, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता, मंगालोर, पुणे, सूरत, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और अन्य शहरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशंस जैसे अबू धाबी और दमाम तक भी यात्रा कर सकते हैं। इस कनेक्टिविटी के जरिए बिहार के लोग व्यापार और पर्यटन के नए अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
बिहार के यात्रियों के लिए यात्रा करने का मिलेगा न्य अवसर
इस नई फ्लाइट सेवा के शुरू होने से बिहार के नागरिकों के लिए नए व्यापार और ट्रैवल के अवसर खुलेंगे। खासकर, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे शहरों में स्थित कई उभरते उद्योगों के लिए ये यात्रा मार्ग अत्यधिक उपयोगी होंगे। इसके साथ ही, यह सेवा बिहार के पर्यटकों और व्यापारियों के लिए भी सुविधाजनक होगी, क्योंकि वे अब आसानी से इन प्रमुख शहरों तक पहुंच सकते हैं और वहां के कारोबारी माहौल का लाभ उठा सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment